सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक बुधवार को जनकनगर स्थित सभा मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में वेद प्रचार कार्यक्रम को नई दिशा देने और समाज में वैदिक संस्कृति के प्रसार को गति देने पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिले की प्रत्येक तहसील में तहसील आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में यज्ञ-हवन सहित एक दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जिले की विभिन्न आर्य समाजों से आए प्रतिनिधियों ने वेद प्रचार अभियान से संबंधित अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि 15 दिसंबर के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वेद, यज्ञ और वैदिक जीवन शैली से जोड़ना है। बैठक में जिलाध्यक्ष महिपाल आर्य, मंत्री अवनीश आर्य, कोषाध्यक्ष रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.