बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। बाल श्रम रोकने के लिए तहसील स्तर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स तहसील स्तर पर बाल श्रम रोकेगी और ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित करेगी। बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तहसील स्तर पर एसडीएम, तहसीलदार, बीईओ, बीडीओ, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और एचटीयू से प्रभारी निरीक्षक को जिम्मेदारी दी है। तहसील स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फैक्ट्री, ढाबा, होटल, दुकान, उद्योग तथा असंगठित क्षेत्र जिसमें ईंट भट्ठे, ऑटो मोबाइल्स, कबाड़ी वाला, मैकेनिक शॉप एवं निर्माण स्थलों में बाल श्रम कर हरे बच्चों को चिन्हित करेंगे। 30 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान की अवधि में बाल श्रमिकों को चिन्हित करेंगे एवं उनका पुनर्वासन का कार्य कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...