बहराइच, अगस्त 5 -- पयागपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नूरपुर पयागपुर में मंगलवार को तहसील स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों से एक-एक विद्यार्थी शामिल हुए। मामराज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आंचल वर्मा को प्रथम स्थान, राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज खजुरी की आंचल त्रिपाठी को द्वितीय स्थान व केवी इंटर कॉलेज पयागपुर के युवराज शुक्ला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को सात अगस्त को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। निर्णायक मंडल शैलेश सिंह व रितु धीरानियां शामिल रहीं। विद्यालय प्रधानाचार्य वर्षा गौतम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.