जौनपुर, नवम्बर 27 -- मछलीशहर। तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता बुधवार को बीआरसी मछलीशहर में हुई। प्रतियोगिता में मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर और सुजानगंज ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। 50 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में प्रथम नीरज, द्वितीय निखिल शर्मा, तृतीय सागर, 50 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में प्रथम महिमा (पीएम श्री, मिर्ज़ापुर), द्वितीय कशिश (पीएम श्री, सटवा) तृतीय सेजल, केला दौड़ प्रथम सागर, द्वितीय नीरज, तृतीय धनराज रहे। बम में दम प्रतियोगिता में प्रथम मोहम्मद अरमान, द्वितीय अंश, तृतीय यश रहे। कार्यक्रम में मूक-बधिर बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य कार्यक्रम में कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री के प्रधानाध्यापक ...