गंगापार, जुलाई 21 -- श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर अकोढा में सोमवार को तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। सोमवार को माध्यमिक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करछना तहसील के श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर अकोढा से हुआ जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मदन मोहन शंखधर प्रधानाचार्य मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज करछना ने किया। इसमें खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेच दिखाए। साथ ही विजेता खिलाड़ी जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे। तहसील स्तरीय जुड़ो कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2 बजे किया। इसमें तहसील की विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन मोहन शंखधर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.