श्रावस्ती, फरवरी 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान तीनों तहसील में कुल 27 शिकायतें आई। जिनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जमुनहा में आयोजित जिलास्तरीय तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने किया। यहां आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र मिले। जिसमें से मौके पर ही चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अंदर निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इसी तरह से भिनगा में 11 शिकायतें मिलीं जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं तहसील इकौना में कुल छह शिकायतें मिलीं जिनमें से मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। जमुनहा समाधान दिवस में एसडीएम एसके राय, सीएमओ ड...