मेरठ, दिसम्बर 7 -- मवाना। तहसील में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस पर जन शिकायतों की लंबी सूची सामने आई। एसडीएम संतोष कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। तहसीलदार निरंकार सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनी। निलोहा निवासी कपिल धामा के नेतृत्व में सौंपे शिकायती पत्र में फलावदा रोड पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया। बताया कि बाईपास बनने के बाद फलावदा रोड अत्यधिक व्यस्त हो गया है और कृषक पीजी कॉलेज से आगे डस्ट, रोड़ी एवं बदरपुर की कई दुकानें सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालकर अतिक्रमण कर रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.