एटा, फरवरी 20 -- एटा। तहसील सभागाद में गुरुवार को कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष कुमार, महासचिव राजीव शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र शर्मा, नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ वही संचालन रुपेश पचौरी ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चतुर्वेदी, अनिल प्रताप सिंह राठौर, ओेमकार सिंह, केपी सिंह मानव, मनोज यादव, शैलेष सक्सेना, अभिषेक पाराशर, सुभाष सक्सेना, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे। बागवाला में तैनात मुख्य आरक्षी को भेजा लाइन एटा। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को थाना बागवाला में तैनात मुख्य आरक्षी जसवीर सिंह को थाना बागवाला से पुलिस लाइन भेजा गया। देर रात एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने फेरबदल किया है।

हिंदी ह...