हाथरस, नवम्बर 15 -- हाथरस। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने शनिवार को तहसील सदर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में अपना ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने कहा कि तहसील एवं जनपद स्तर पर अधिकारियों द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप संगठन के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक नही की जा रही है। संवर्गीय समस्याओं के लिए आवाज उठाने वाले पदाधिकारियों का शासनादेशों के विपरीत स्थानान्तरण कर देने की शिकायत की गयी। लेखपालों की कम संख्या, संसाधनों का अभाव के बावजूद विभागीय कार्यों के सम्पादन के साथ गैर विभागीय कार्यों का बढ़ता बोझ और अधिकारियों द्वारा व्यवहारिक समस्याओं को सुनने समझने के स्थान पर दबाव बना कर कार्य तत्काल करवाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी व्यक्त की है। लेखपालों ने कहा है कि समस्याओं का समाधान न होने के बाद आन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.