औरैया, फरवरी 7 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को तहसील सदर के विभिन्न कार्यालयों व पटलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली, अभिलेख रख-रखाव और साफ-सफाई की स्थिति पर अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से दुरुस्त की जाएं। निरीक्षण में डीएम ने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था देखते हुए तारों को व्यवस्थित कराने तथा जहां जरूरत हो वहां विद्युत बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर के सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता और मरम्मत कार्य एक सप्ताह में पूरा कराने को कहा। अभिलेखागार में बस्ते क्रमवार व सुव्यवस्थित न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और ...