अंबेडकर नगर, जून 21 -- सामूहिक योग जिला मुख्यालय के साथ सभी तहसीलों, ब्लाकों, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों, पंचायत भवनों, थानों में हुआ। बसखारी ब्लाक परिसर में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण सुनने के बाद ब्लाक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा ने योगाभ्यास किया। दूसरी ओर कटेहरी ब्लाक के मैदान में बीडीओ हौसिला प्रसाद यादव, एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, अनिल सिंह, रामजीत तिवारी, एपीओ अमरजीत ने योग किया। जबकि अकबरपुर ब्लाक में बीडीओ राजेन्द्र तिवारी, एडीओ हंसप्रकाश सिंह, एपीओ प्रमोद कुमार, सत्यम पाण्डेय, अशोक यादव के साथ दर्जनों ने योगाभ्यास किया। पीके कंस्ट्रक्शन के कैंपस नगर के कृष्णानगर में योगाभ्यास हुआ। सुबह साढ़े छह बजे से एक घंटे का योग प्रदीप सिंह के निर्देशन में 45 लोगों ने क...