मऊ, जनवरी 5 -- घोसी। तहसील परिसर में सोमवार को शीतलहर से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह और लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने 40 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शीतलहर के दौरान गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। लेखपाल संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ही सच्चा पुण्य का कार्य है। इस दौरान सावित्री, रामेश्वरी, विद्यावती, लालमुनी, उर्मिला आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...