सहारनपुर, जनवरी 21 -- सरसावा के कौशिक विहार कॉलोनी में परिवार सहित मृत पाए गए नकुड़ तहसील में कार्यरत अमीन अशोक राठी को लेकर उनके कार्यालय के सहकर्मी स्तब्ध हैं। तहसील स्टाफ का कहना है कि अशोक राठी को कभी भी तनाव या दबाव में नहीं देखा गया। वह हमेशा खुशमिजाज, मिलनसार और सामान्य व्यवहार वाले व्यक्ति थे। मंगलवार सुबह नकुड़ तहसील में तैनात अमीन अशोक राठी, उनकी माता, पत्नी और दो बेटों के गोली लगे शव सरसावा स्थित उनके आवास पर बंद कमरे में मिले थे। प्रारंभिक स्थिति देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि अमीन ने परिजनों की हत्या के बाद आत्महत्या की। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि अशोक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। तहसील संग्रहालय के सहायक वासिल बाकी नवीस नदीम अहमद ने बताया कि अमीन अशोक राठी हमेशा खुश रहते थे। उन्होंने कहा कि बीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.