बलिया, दिसम्बर 23 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय को स्थापित करने की मांग एक बार फिर गरमा गया है। इसको लेकर तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस संबंध में सोमवार को बार एसोसिएशन के आमसभा की बैठक में धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने बताया कि इसके लिए विगत वर्ष आंदोलन किया गया था। रजिस्ट्री आफिस को स्थापित करने के लिए आदेश भी पारित हो गया था। इस बीच हाईकोर्ट इलाहाबाद में पीआईएल दाखिल होने के कारण तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित नहीं हो सका।अब इस रिट का निस्तारण हाईकोर्ट द्वारा हो जाने के बाद भी जिले के आला अधिकारी उप निबंधक कार्यालय को तहसील परिसर में...