पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत/बीसलपुर। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील बीसलपुर तक सरकारी काम काज और कार्यालयों में रखरखाव आदि की प्रक्रिया समेत गतिविधियों को देखा। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के दफ्तरों में निरीक्षण किया और फिर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से वार्ता की। मुख्यालय से तहसील बीसलपुर पहुंचे और तहसील कार्यालय का वार्षिक मुआयना किया। समस्याएं लेकर आए पीड़ितों की शिकायते सुनीं। वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय के बाबू के स्थानांतरण की मांग की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के हलक सूखे रहे। बीसलपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मालखाना, अभिलेखागार, संग्रह कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, कम्प्यूटर रूम, एसआईआर रूम, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया ...