उरई, जनवरी 30 -- कालपी। संवाददाता तहसील में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तहसील सभागार में महात्मा गॉंधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया अंग्रेजों के देश छोड़ने के बाद 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी लेकिन देश उनका आजादी मे ही योगदान भूला नहीं है। इस मौके पर तहसीलदार अभिनव तिवारी ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, एसडीओ विधुत धर्मेन्द्र सिंह सचान, अवर अभियन्ता सत्यप्रकाश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.