जौनपुर, फरवरी 3 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश खेत और ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बजट में छात्रों और नौजवानों की लगातार अनदेखी की जा रही है। रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। यूनियन ने विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन एवं आजीविका गारंटी मिशन एक्ट को जनहित में रद्द करने की मांग की। साथ ही मनरेगा जैसे ऐतिहासिक कानून को पूरी क्षमता के साथ बहाल करने पर जोर दिया। मजदूर नेताओं ने मांग की कि खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.