मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- खतौली। सोमवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने अधिकारी कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राजस्व व न्यायालय विभाग के कार्य से भ्रष्टचार समाप्त होने तक हड़ताल रखने की चेतावनी दी। पिछले करीब चार दिनों से खतौली बार सघ के अधिवक्ताओं ने तहसील के राजस्व व ग्राम न्यायालय के कार्यों से बहिष्कार किया हुआ है। हर रोज तहसील में धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को बार संघ के अधिवक्ताओ ने तहसील परिसर में अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की। बताया गया कि तहसील में इतना भ्रष्टचार बढ गया है कि उपजाऊ जमीन को बंजर दिखाकर उसकी धारा 80 कर दी गई है। जिस जगह की धारा 80 की गई है वो फुलत रोड पर एक हरा भरा बाग है। जिसमे आम के सैकड़ों पेड़ है। इसके अलावा ग्राम न्यायालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.