मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक गांव गढ़ी में युवा ग्राम अध्यक्ष अरशद जैदी के आवास पर हुई। बैठक में तहसील में फैले भ्रष्टाचार को लेकर किसानों से बातचीत हुई। किसानों की समस्याओं को सुना गया तथा सदस्यता अभियान भी चलाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में धर्मबीर राठी, बाबूराम, कैलाश, आकिल, सतबीर, राजकुमार, बबलू, ब्रजपाल, राजेंद्र, सहंसरपाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.