बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता बबेरू तहसील में क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। ग्राम पंचायत पल्हरी में पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास का सर्वे न करने से नाराज ग्रामीणों ने कहा कि हमारी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया जाता तो आमरण अनशन करने के लिये बाध्य हो जाएंगे। ग्राम पंचायत पल्हरी गांव के ग्रामीण बसंतलाल के नेतृत्व मे आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने तहसील में छठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। आरोप है कि जिम्मेदारों ने प्रधानमंत्री आवास में सर्वे नियमानुसार नहीं किया। जांच कराकर आवास सूची से नाम हटाए जाने, प्रधानमंत्री आवास में अपात्र लोगों का सर्वे व सत्यापन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान रामचंद्र, रामबाबू, जगदीश, मुहम्मद खां, शिवप्रसाद, आशीष, बाबूलाल, सुमन देवी, शोभा, सुनीता...