पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पूरनपुर, संवाददाता। तहसील में एक ग्रामीण से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। चर्चा है किसी अधिवक्ता से ग्रामीण की कहासुनी होने के बाद पूरा मामला सामने आया। इससे अफरा तफरी मच गई। जानकारी लगते ही दर्जनों अधिवक्ता पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे प्रकरण को लेकर कोई शिकायत आदि नहीं हुई है। मंगलवार को नई तहसील में कई अधिवक्ता विधिक कार्य के लिए मौजूद थे। इस दौरान एक ग्रामीण की किसी से कोई बात चीत हो गई। विवाद बढ़ने पर ग्रामीण की पिटाई होने लगी। अफरा तफरी के बीच कई अधिवक्ता तहसील पहुंच गए। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार भी पुलिस बल के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने मारपीट में बीच बचाव किया। मारपीट के बाद ग्रामीण गायब हो गए। तहसील में हुई मारपीट का वीडियो सोशल वीडियो...