चंदौली, दिसम्बर 31 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो माह से शुरू है। निर्माण कार्य की धीमी गति से मार्ग आधा अधूरा पड़ा हुआ है। तहसील मार्ग पर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में परेशानी हो रही है। वही रजवाहा मार्ग पर सुबह शाम उड़ रही धूल से दुकानदार और ग्रामीण परेशान है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजाने बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील से सकलडीहा रजवाहा मार्ग पर बीते दो माह से सड़क चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से चल रहा है। मानक के अनुसार तहसील आवास की चहारदीवारी गिराकर चौड़ीकरण किया जा रहा है लेकिन सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे बार बार कार्यदायी संस्था की ओर गिट्टी गिराकर छोड़ देने से आवागमन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.