मऊ, जनवरी 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में हुआ। मतदान के बाद तीन बजे से हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चुनाव में सर्वाधिक मत पाकर शिव प्रकाश को अध्यक्ष और जयहिंद को महामंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। जीत की घोषणा होने के बाद समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के चुनाव में 59 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश ने 38 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राम बदन यादव को 21 मत मिले। महामंत्री पद पर जयहिंद सिंह 38 मतों के साथ निर्वाचित हुए। उनके मुकाबले में रणवीर सिंह को 21 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपुल कुमार राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामप्यारे लाल, ...