देवरिया, फरवरी 3 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन सलेमपुर का चुनाव सोमवार को गहमा-गहमी के बीच हुआ। देर शाम हुई मतगणना में रामेश्वर मिश्र अध्यक्ष व सत्यप्रकाश यादव मंत्री चुने गए। 105 अधिवक्ता मतदाताओं में से 101 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर मिश्र ने 74 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर तिवारी को 26 मत मिले, जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आद्या तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंत्री/सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में सत्यप्रकाश यादव को 42 मत, अनूप श्रीवास्तव को 40 मत तथा सत्येन्द्र कुमार को 18 मत मिले। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश प्रसाद व रविप्रकाश पाण्डेय, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) शशिभूषण द्विवेदी, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) शैलेन्द्र ...