मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार शर्मा ने सर्वाधिक 61 मत लेकर कुर्सी पर कब्जा किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रद्युम्न भेटवाल को तीन मतों से पराजित किया। जबकि सचिव पद पर दीपेश गुप्ता सर्वाधिक 71 मत लेकर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुशाल को 30 मतों से पराजित किया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर रघुनाथ सिंह सर्वाधिक 68 मत लेकर निर्वाचित घोषित किए गए। गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना बार सभागार में शुरू की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों प्रमोद शर्मा को 61 मत मिले, प्रद्युम्न भेटवाल को 58 मत मिले और अजय कुमार पंत को 53 मत मिले। इसके अलावा सचिव पद पर चांदबीर सैनी को 38 मत मिले, प्रमोद कुशाल को 41 मत, दीपेश गुप्ता को 71 म...