लखीमपुरखीरी, जनवरी 8 -- मितौली। चुनाव कमेटी गठित होने के साथ ही तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 9 जनवरी से शुरू हो रही चुनावी प्रक्रिया 17 जनवरी तक चलेगी। तारीखों का एलान होते ही तहसील में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। तहसील बार एसोसिएशन मितौली के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला व महामंत्री विनीत कुमार पांडे ने बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 9 व 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिला होगा। 13 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व वापसी होगी। जरूरत पड़ने पर 17 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 2:30 बजे से मतगणना होगी। तारीखों का ऐलान होते ही अधिवक्ता अपनी गण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.