चंदौली, जनवरी 10 -- सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर तहसील में एक हजार कंबल बांटा जाएगा। शनिवार को कंबल तहसील में पहुंच गया। इसके पूर्व में सोलह सौ कंबल वितरण किया जा चुका है। एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए डिमांड भेजा गया था। यह कम्बल जल्द ही निराश्रित, गरीब और जरुरतमंदों में वितरित किया जाएगा। कुछ जरूरतमंद पिछली बार कंबल पाने से छूट गए थे। इसपर तहसील प्रशासन की ओर से पुनः डिमांड भेजी गई थी। इसपर 1000 कम्बल दोबारा पहुंचा है। एसडीएम कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि छूटे हुए लोगों को जल्द कंबल प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...