प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 27 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर तहसीलदार के आदेश पर लेखपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई देख कब्जेदार मौके से फरार हो गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव एक व्यक्ति ने सड़क किनारे स्थित सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। पहले पिलर लगाकर जमीन घेर लिया फिर गुरुवार को उसी जमीन पर लोहे का एंगल लगाकर टीन शेड रखकर निर्माण करने लगा। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार से की। तहसीलदार अलख शुक्ला के निर्देश पर लेखपाल आशीष कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी लगाकर गिरवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...