उरई, दिसम्बर 17 -- उरई। जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कार्रवाई का सिलसिला निरंतर जारी है। गुरुवार को अजनारी गांव में अभियान के तहत नायब तहसीलदार राहुल यादव ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने खलिहान के समीप किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से खलिहान की भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। उरई नायब तहसीलदार राहुल यादव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक रामराज सिंह राजपूत, संदीप तिवारी व क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार की मौजूदगी में अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ सख्ती के साथ अभियान चलाया गया। अफसरों की टीम जेसीबी लेकर ग्राम अजनारी पहुंची और खलिहान के पास किए गए अवैध निर्माण को सख्ती के साथ हटवाया गया। अफसरों के निर्देश पर चालक ने जेसीबी से पूरे अवैध निर्माण को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.