बांदा, फरवरी 7 -- पैलानी। विभिन्न समस्याओं को लेकर अलोना बस स्टैंड में धरने पर बैठे भाकियू नेता व किसान शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गए। एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। एसडीएम ने दो सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू जिला महासचिव मनोज द्विवेदी की अगुवाई में पहुंचे किसानों ने तहसील परिसर में नारेबजी की। एसडीएम अंकित वर्मा व सीओ सदर राजवीर सिंह, तहसीलदार पैलानी राधेश्याम आदि को समस्याएं बताईं। कहा कि अलोना गांव के किसान शासन प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, पर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। तीन हजार बीघे जमीन बंजर है और जहां खेती हो रही है, वहां की फसलें गोवंश चट कर गए। गौशाला में गोवंशों को नहीं संरक्षित किया जा रहा है। इस दौरान किसान शिव शरण सिंह,गोविंद सिंह, अंकुर सोनी, अंकित ,विवेक, रा...