बुलंदशहर, दिसम्बर 21 -- सर्दी बढ़ने के साथ शासन स्तर से आए कंबल वितरण के लिए लेखपालों के माध्यम से सूची बनाई जा रही है। सामाजिक संगठनों ने भी कम्बल वितरण शुरू कराया। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब तथा निराश्रित लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरण करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र से लेखपालों के माध्यम से सूची बनाई जा रही है। 25 दिसंबर को तहसील परिसर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर विधायक संजय शर्मा के माध्यम से सभी को कंबल वितरित किए जाएंगे। एसडीम प्रियंका गोयल ने बताया कि सामाजिक संगठन भी इस कार्य के लिए आगे आ रहे हैं। गांव रोरा में पूर्व प्रधान नरेश सैनी द्वारा 151 कंबल का वितरण कराया जा चुका है। आलोक सेवा संस्थान नामक संगठन द्वारा बद्री प्रसाद वर्मा एडवोकेट के निर्देशन में 65 कंबल का वितरण कराया गया है। गंगा तट पर रहकर जीवन यापन करने वाले निराश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.