गोंडा, मई 16 -- करनैलगंज। शुक्रवार को करनैलगंज तहसील में उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण को लेकर वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता श्यामधर शुक्ला के नेतृत्व में संघ के वकीलों ने तहसील परिसर में न्यायालय के पास धरना दिया और शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने ऐलान किया कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता और उन लोगों न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.