मिर्जापुर, मार्च 20 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय तहसील परिसर में बुधवार दोपहर लगभग दो बजे उस समय अफरा तफरी मच गई। जब मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए एक दिव्यांग कपड़े से मुंह ढक कर परिसर में ही लेट गया। वहीं अन्य फरियादी भाग खड़े हुए। तहसील के पूर्वी गेट के पास स्थित पीपल के पेड़ में लगे छत्ते की मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं। मधुमक्खियों ने चुनार के ऐबकपुर मोहाना निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग पप्पू के पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। तहसील में कार्यरत अनिल सिंह समेत अन्य ने दिव्यांग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार में भर्ती कराया। यहां दिव्यांग का उपचार चल रहा है। लगभग एक घंटे तक चले मधुमक्खियों के तांडव के दौरान तहसील कार्यालय के पास सन्नाटा पसरा रहा। जो जहां था, वहीं थम गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.