जौनपुर, फरवरी 10 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में नगर पंचायत ने वर्षों पूर्व दो पिंक शौचालय तो बनवा दिए, लेकिन दोनों का उपयोग अभी तक आम महिलाएं नहीं कर पा रही हैं। उप जिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट के सामने बना पिंक शौचालय आज तक खुला ही नहीं है। महिला अधिवक्ता, वादकारी शौचालय के अभाव में तहसील में इधर उधर भटकती रहती हैं। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष शबीना बानो ने अपने कार्यकाल में महिलाओं की सुविधा के लिए तहसील परिसर में पिंक शौचालय बनवाया था। काफी दिनों तक शौचालय में ताला लगा रहा। तीन वर्ष बीतने के बाद भी पिंक शौचालय किसी के उपयोग के लिए खुला ही नहीं। इसके बाद शौचालय का ताला तोड़कर सबमिर्सबल पंप, स्टार्टर, विद्युत बल्ब एवं अन्य सामान, टोटी आदि कीमती सामान गायब होता जा रहा है। शौचालय उपयोग न होने एवं देखभाल के अभाव में खंडहर होता ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.