सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह ने तहसील नौगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त ने विभिन्न अनुभागों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आयुक्त ने अभिलेखों का अवलोकन किया तथा कक्ष के बाहर आने वाले फरियादियों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने जनसुनवाई रजिस्टर की भी जांच की और उपजिलाधिकारी नौगढ़ को निर्देशित किया कि प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करें, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। विनिमय क्षेत्र कक्ष में आयुक्त ने बजट एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। नजारत अनुभाग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.