श्रीनगर, अगस्त 5 -- तहसील सभागार श्रीनगर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। तहसील दिवस में दर्ज कुल ग्यारह शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। तहसील दिवस में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्यवाही भी की। कुछ शिकायतों का तत्काल समाधान नहीं हो सका, जिनके निस्तारण के लिये उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा ने कहा कि तहसील दिवस में नगर निगम के अंतर्गत नाली व पार्क निर्माण, पेड़ की लॉपिंग, रेलवे से मुआवजा, स्वीत गांव में पेयजल टैंक निर्माण, गहड़ गांव में मार्ग सुधारीकरण सहित अन्य शिकायतें दर्ज हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.