रुडकी, जनवरी 6 -- मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मंगलवार को लक्सर तहसील दिवस में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) के नहीं आने पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके शिविर में कुल 65 प्रार्थना पत्र आए, इनमें 32 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने तहसील दिवस में नगर और देहात क्षेत्र से आए लोगों को बारी-बारी से बुलाकर उनके प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। इस दौरान सरकारी जमीन, नाले और चकरोड पर अतिक्रमण की सबसे ज्यादा शिकायत मिली। इन सभी पर सीडीओ ने संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल को एक हफ्ते के भीतर पैमाइश करने और अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटवाने के आदेश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.