हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता तहसील दिवस पर मंगलवार को एसडीएम राहुल शाह व तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान आपूर्ति विभाग की सर्वाधिक 9 शिकायतें दर्ज हुईं। कुल 22 शिकायतें आईं, जिनमें से 10 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि 5 शिकायतें नगर निगम, दो ऊर्जा निगम, तीन जल संस्थान, दो यूयूएसडीए व एक श्रम विभाग की दर्ज हुई। पूर्व सभासद शकील सलमानी ने इंदिरा नगर स्थित दुर्गा मंदिर में पानी की समस्या, बुजुर्ग महिला व पुरुषों की पेंशन, राशन कार्ड बनाने, नालों व नालियों की सफाई, नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने, वृद्धाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.