बागेश्वर, दिसम्बर 16 -- एसडीएम वैभव कांडपाल की अध्यक्षता तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्र से आए 16 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। दस शिकायतें जनता की ओर से तथा छह पटवारियों ने अपने क्षेत्रों की दर्ज कराईं। गगरीगोल, जखेड़ा, गरुड़, पाटली, नौगांव, पिंगलो आदि गांवों की शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम वैभव कांडपाल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शिकायतों को कतई लंबित न रखें। जहां पत्राचार की जरूरत है वहां पत्राचार करें। अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए हैं। तहसील दिवस की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी जनता को यह भी बताया जाएगा कि कितनी शिकायतों का निस्तारण हुआ है। हरीश जोशी ने कहा कि तहसील दिवस के प्रति लोगों का रुझान कम होने लगा है। बैठक व्यवस्था भी ठीक करनी होगी, सभागार अधिकारियों से भर जाता है तो आम ...