हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- कालाढूंगी/बैलपड़ाव। तहसील दिवस पर एडीएम शैलेन्द्र नेगी ने कालाढूंगी एवं बैलपड़ाव में जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान कुल 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एडीएम ने तहसील क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति का जायजा लिया। गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम रतनपुर, बैलपड़ाव में नाबार्ड से पोषित ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्राम सेमलचौड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त की गई। वहीं ग्राम पवानगढ़ में सिंचाई विभाग द्वारा कराई जा रही नहरों की मरम्मत कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.