कोटद्वार, जून 3 -- मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कोटद्वार तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 52 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में स्कूलों में मिड डे मील में एक्सपायरी डेट का मंडुवा बच्चों को वितरित करने की शिकायत का जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुये खंड शिक्षाधिकारी दुगड्डा को जांच कर संबंधितों की प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिये। कुम्भीचौड़ में भी राजस्व उपनिरीक्षक के नियमित रूप से नहीं बैठने पर उन्होंने तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में चहारदीवारी पर अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने शिक्षा विभाग को अतिक्रमण को तत्काल रूप से हटाने के निर्देश दिए। मौके पर उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.