लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। लोगों की शिकायतें सुनने के लिए जिस तरह से सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया जाता था उसी तरह अब खीरी जिले में कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना जाएगा। सीडीओ की पहल पर अब कर्मचारी दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कर्मचारी दिवस में कर्मचारियों की शिकायतें सुनीं जाएंगी और उनका निस्तारण कराया जाएगा। सीडीओ की इस नई पहल से कर्मचारियों में खुशी है। कर्मचारी नेताओं ने सीडीओ की इस पहल पर खुशी जताई है। आम लोगों की शिकायतें दर्ज करने के बाद उनको समय से निस्तारित करने में कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन कर्मचारियों की शिकायतें जो विभाग स्तर की ज्यादातर होती हैं वह निस्तारित नहीं हो पाती हैं। कई बार तो कर्मचारी शोषण का शिकार भी होते हैं। कर्मचारियों की मिल रही शिकायतों को देखते हुए सीडीओ अभिषेक कुमा...