हल्द्वानी, मार्च 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। तहसील दिवस में मंगलवार को उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा ने जन समस्याएं सुनीं। मौके पर 7 विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर फरियादियों में गुस्सा देखा गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसील दिवस में नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। तहसील परिसर में हुए तहसील दिवस में नगर निगम की 7, पूर्ति विभाग की 6, जल संस्थान की 4, समाज कल्याण व राजस्व विभाग की एक-एक शिकायत दर्ज की गई। कुल 19 में से अधिकांश शिकायतों का एसडीएम वर्मा ने मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, बिजली विभाग, आरटीओ, पुलिस, खंड विकास व वन विभाग के कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं रहे। इन विभागों की समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो सका। इस कारण लोगों में इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.