विकासनगर, नवम्बर 4 -- तहसील दिवस पर विकासनगर, त्यूणी और चकराता में 33 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि तीन शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया। सबसे ज्यादा 29 शिकायतें विकासनगर में दर्ज कराई गई। महीने के हर पहले मंगलवार को तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को विकासनगर, चकराता, त्यूणी और कालसी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विकासनगर में तहसीलदार विवेक राजौरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 29 शिकायतें आई। जिसमें प्रमाण पत्र, लाइट, सफाई, जमीनों की शिकायतें थी। जिसमें से 23 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि तीन शिकायतें दीर्घकालीन होने के कारण संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.