कन्नौज, फरवरी 15 -- कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने तहसील तिर्वा का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, राजस्व न्यायालय, राजस्व संग्रह, नजारत, रियल टाइम खतौनी एवं आईजीआरएस सहित विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और अभिलेखों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। तहसील भवन में स्थित शौचालयों की दशा अत्यंत खराब मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसके अलावा लंबे समय से रंगाई-पुताई का कार्य न कराए जाने पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं तहसीलदार अवनीश कुमार को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में नियमित साफ-सफाई की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्ह...