मेरठ, जनवरी 14 -- सरधना। मंगलवार शाम तहसील तिराहे पर भीषण जाम लग गया। पांच बजे के बाद गन्ने के ट्रकों का आवागमन शुरू हुआ तो जाम और भीषण हो गया। कई घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। कुछ वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां वापस मोड़ी और दूसरे रास्ते से निकल गए जबकि बीच में खड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था बनाकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...