चंदौली, जनवरी 21 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा होते हुए तहसील को जाने वाली सड़क पर बीते पांच दिनों से हाइवे सड़क निर्माण के कारण बंद हो गया है। जिसके कारण सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर अलीनगर तिराहा तक वनवे मार्ग होने के कारण भीषण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी एम्बुलेंस कर्मी से लेकर मरीज और स्कूली बच्चे जाम में फंसे रहे। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था तहसील मार्ग खोलने को लेकर टालमटोल कर रहे है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है। एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर व्यापारियों ने तहसील मार्ग पर आवागमन शुरू कराये जाने की मांग किया है। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के कारण बीते तीन साल से व्यापारी और पटरी व्यवसाई से लेकर सवारी वाहन वाले चालक परेशान है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के नीचे से लेकर उपर तक के अधिकारी अनजान बने हु...