बस्ती, जनवरी 5 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर सदर तहसील गेट पर धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। नगर थाने के चंदो ताल पिपरा गौतम निवासी दीपक सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगााया है कि गत 31 दिसंबर की शाम करीब सवार सात बजे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल यादव, संजय यादव, सूर्यमणि उर्फ विश्वास निवासीगण जोगीपुर थाना नगर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.