हापुड़, फरवरी 6 -- नगर के तहसील गेट के सामने रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं है। शुक्रवार की दोपहर को तहसील के गे्ट नंबर तीन के बाहर खड़े अधिवक्ताओं में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। हमले के दौरान दोनों जमीन पर भी गिर पड़े। इस दौरान मारपीट की वीडियो लोगों ने बना दी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने विभिन्न प्रकार के कमेंट किए। वहीं बताया गया है कि दोनों युवकों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.