अलीगढ़, सितम्बर 20 -- काम की खबरें: तहसील खैर में आज होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस अलीगढ़। जिले की सभी पांच तहसीलों में 20 सितम्बर शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के रोस्टर के अनुसार डीएम संजीव रंजन तहसील खैर में एवं अन्य तहसीलों में एसडीएम सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुनेंगे। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक आज अलीगढ़। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में 20 सितम्बर को शाम पांच बजे से अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक कलक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी सीएमओ डा. नीरज त्यागी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.